कक्षा दसवीं के पेपर शुरु : 27 हजार 384 विद्यार्थी दे रहे परीक्षा, आज हिन्दी का पेपर
9 फ्लाईंग स्कॉट बनाए गई

जबलपुर, यशभारत। एमपी बोर्ड मैट्रिक की परीक्षाएं आज बुधवार से शुरू हो चुकी है। जिसको लेकर 102 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है। वहीं, आज 27 हजार 384 विद्यार्थी परीक्षा दे रहे है। उसको लेकर 9 फ्लाईंग स्कॉट की टीम बनाई गई है। परीक्षा में सम्मिलित होने आए विद्यार्थियों के शूज पहले ही उतरवा लिए गए है, ताकि नकल करने की गुजांइश ही ना रहे।
मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन की ओर से दसवीं की परीक्षाएं आज, 1 मार्च, 2023 से शुरू होकर 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, पहले दिन दसवीं की कक्षा में हिंदी का पेपर कराया जा रहा है। इसके बाद एक दिन के गैप के बाद यानी कि 3 मार्च, 2023 को उर्दू और फिर तीन दिन बाद यानी कि 7 मार्च, 2023 को सोशल साइंस का पेपर कराया जाएगा। इस तरह अंतिम पेपर 27 मार्च, 2023 को होगा। सभी स्टूडेंट्स 8 बजकर 30 मिनट तक सेंटर पहुंचे। 8 बजकर 45 मिनट के बाद किसी भी स्टूडेंट्स को सेंटर पर एंट्री नहीं दी गई। शेड्यूल के अनुसार, एमपी बोर्ड 10वीं की परीक्षा 1 से 27 मार्च, 2023 तक आयोजित की जाएंगी। वहीं, 12वीं की परीक्षा 2 मार्च से 1 अप्रैल, 2023 तक आयोजित की जाएंगी।