इंदौरउत्तर प्रदेशग्वालियरछत्तीसगढ़जबलपुरदिल्ली/नोएडादेशबिहारभोपालमध्य प्रदेशराज्यविदेश

कंटेनर डिपो में भीषण आग : 43 लोगों की मौत, 450 से ज्यादा लोग घायल

दक्षिण-पूर्वी बांग्लादेश में एक निजी कंटेनर डिपो में शनिवार रात विस्फोट हुआ, जिससे यहां भीषण आग लग गई। इस हादसे में कम से कम 43 लोगों की मौत हो गई और 450 से ज्यादा लोग घायल हो गए। ‘ढाका ट्रिब्यून’ के मुताबिक, चाटोग्राम के BM कंटेनर डिपो में शनिवार रात आग लग गई। ‘द डेली स्टार’ के मुताबिक, आग पर काबू पाने के लिए सेना को घटनास्थल पर भेजा गया है।
दमकल कर्मियों की भी हुई मौत
बांग्लादेश फायर सर्विस एंड सिविल डिफेंस के एक अधिकारी ने कहा- आग इतनी जबर्दस्त है कि इसे बुझाने के दौरान दमकल विभाग के 5 कर्मियों की भी मौत हो गई है। मृतकों में से एक की पहचान कुमीरा स्टेशन अधिकारी (नर्सिंग सहायक) मोनिरुज्जमां के रूप में हुई है। 15 दमकल कर्मी घायल हुए हैं। वहीं, 2 कर्मी लापता हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button