WhatsApp Icon Join Youtube Channel
WhatsApp Icon Join Youtube Channel
जबलपुरमध्य प्रदेश

ओएफके स्कूल के पास बाइकों में सीधी भिड़त : चार्जमेन और रिटायर्ड फायर कर्मी जख्मी, टूट गया पैर

जबलपुर यशभारत। खमरिया थानान्तर्गत ओएफके स्कूल के पास आगे जा रहे बाइक से खमरिया के चार्जमेन को खमरिया से ही रिटायर्ड फायर ब्रिगेड कर्मी ने अपनी बाइक से टक्कर मार दी।इससे दोनों जख्मी हो गए। एक के पैर में फ्रेक्चर हो गया तो दूसरे के सिर में चोट आई है।दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद निजी अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

जानकारी के अनुसार फैक्ट्री के चार्जमेन यशवंत रजक अपने दो पहिया वाहन से जा रहे थे। करीब पौने ग्यारह बजे जब वो ओएफके स्कूल के पास पहुंचे थे कि तभी पीछे से आ रहे रिटायर्ड फायर ब्रिगेड के कर्मी भीमसेन गर्ग का दो पहिया वाहन यशवंत रजक के वाहन से भिड़ गया।दोनों जमीन पर गिर पड़े। बताया जाता है कि यशवंत का पैर फ्रेक्चर हो गया वहीं भीमसेन के सिर में गंभीर चोट लगी है।ओएफके अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद यशवंत रजक को मार्बल सिटी हास्पिटल और भीमसेन को आदित्य हास्पिटल में भर्ती किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu