जबलपुरमध्य प्रदेश
एसडीएम पहुंचे परीक्षा केंद्र, लिया जायजा : 12वीं कक्षा का आज जीव विज्ञान का पेपर छात्रों ने किया हल

दमोह, यश भारत l माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल द्वारा एमपी बोर्ड की परीक्षाएं इस समय चल रही है, आज शुक्रवार को कक्षा बारहवीं के जीव विज्ञान का पर्चा छात्र-छात्राओं द्वारा हल किया गयाl
इस दौरान कलेक्टर के निर्देशों का पालन करते हुए एसडीएम दमोह आरएल बागरी ने शहर के किल्लाई नाका स्थित सीएम राइज (मॉडल स्कूल) परीक्षा केंद्र पहुंचकर परीक्षा का जायजा लिया और केंद्राध्यक्ष, सहायक केंद्राध्यक्ष सहित पर्यवेक्षक को बेहतर व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए।







