जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

एरिकेश विभाग के प्रांगड़ में सिवनी विधायक ने लगाई किसान चौपाल :  किसानों की समस्या सुनकर अधिकारियों को समाधान के दिए निर्देश

सिवनी यश भारत:-सिवनी विधानसभा क्षेत्र के विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किसानो को हो रही समस्याओं को लेकर एरिकेश विभाग के प्रांगण में किसान चौपाल लगाई। जिसमे कई क्षेत्रों के किसानों ने पानी,बिजली सहित अन्य समस्याओं से अवगत कराया। जिसमे सहभागिता कर अधिकारियों के समक्ष समस्याओं को रख निराकरण कराये जाने के लिए कहा। वहीं सिवनी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पेंच व्यपवर्तन नहर के अधूरे कार्यों और सिंचाई के लिए पानी उपलब्ध न कराने से खेती-किसानी मे किसानो को हो रही समस्याओं को लेकर मौके पर मौजूद अधिकारियों से बात रखी।

 

और विभागीय अधिकारियों को समस्याओं का निराकरण किये जाने निर्देश दिए। किसानों ने कहा कि सिवनी शाखा केनाल समय पर प्रारंभ नही किया जाना, संपूर्ण बखारी शाखा केनाल मे पानी न पहुंचना, कलारबांकी क्षेत्र नहर का अधूरा कार्य व सिंचाई हेतु अभी तक पानी नही छोडा जाना, माईनर नहरों के अधूरे कार्यों को पूर्ण किये जाने की मांग प्रमुखता से रखी गयी। इसके साथ ही माईक्रो लिफ्ट एरीगेशन से सिंचाई के संबंध मे बात रखी गयी। किसान चौपाल मे विधायक दिनेश राय मुनमुन ने किसानो एवं विभागीय अधिकारियों के बीच उक्त समस्याओं के निराकरण मे मध्यस्थता करते हुए समस्याओं के समाधान किये जाने कहा।

 

जिस पर अधिकारियों द्वारा सिवनी शाखा केनाल मे 3 दिसंबर 2024 तक पानी दिये जाने, डी 4 कलारबांकी, डी 4 बजरवाडा , डी 4 अलोनिया परसिया माईनर मे 15 दिसंबर 2024 तक पानी दिये जाने के साथ ही विभागीय अधिकारी एवं क्षेत्रीय किसान बंधु संयुक्त रुप से 27, 28 नवंबर को उक्त नहरों का निरीक्षण एवं अधूरे कार्यों को चिन्हित कर अवगत कराने पर सहमति जताई गयी।

 

इसके साथ ही अधिकारियों द्वारा बताया गया कि माईक्रो लिफ्ट एरीगेशन के लिए केन्द्र सरकार से स्वीकृति प्राप्त होने व क्षेत्र मे सर्वे किये जाने की बात कही जहां-जहां नहर के माध्यम से सिंचाई नही हो पा रही वहां-वहां लिफ्ट से सिंचाई की जावेगी। इसके अलावा किसानों की शिकायतों विधायक द्वारा विघुत विभाग के अधिकारियों को जले हुए ट्रांसफार्मर बदले जाने, बोल्टेज समस्या का निदान करने, समय पर सिंचाई हेतु पर्याप्त बिजली प्रदान करने के निर्देश दिये गये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App
Notifications Powered By Aplu