देश

एमपी बीजेपी के नए चीफ को लेकर सीएम मोहन यादव की आज दिल्ली में अमित शाह से खास मुलाकात, जिलाध्यक्षों की घोषणा के 2 माह बाद भी नहीं हो सकी नियुक्ति

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

कटनी, यशभारत। प्रदेश भाजपा के नए मुखिया को लेकर दिल्ली में आज सीएम मोहन यादव की गृहमंत्री अमित शाह से होने वाली मुलाकात को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सीएम दिल्ली के दौरे पर हैं, और उम्मीद जताई जा रही है कि वे दिल्ली दरबार का कोई इशारा लेकर ही लौटेंगे। पार्टी में जिलाध्यक्षों की घोषणा को दो माह का समय बीत गया है, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष को लेकर भोपाल में कोई सरगर्मी दिखाई नहीं दे रही है।

पहले कहा जा रहा था जिलाध्यक्षों की घोषणा के बाद एक हफ्ते के अंदर प्रदेश भाजपा को नया मुखिया मिल जाएगा लेकिन दिल्ली चुनाव, फिर दिल्ली में ताजपोशी का समय आ गया। इसके बाद होली भी निकल गई, लेकिन प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा का समय नहीं आ पा रहा है। होली के रंग उड़ गए अब कुछ समय बाद में फीके भी हो जाएंगे लेकिन इंतजार खत्म नहीं हो रहा है।

यहां भी हो रहा है इंतजार

एक ओर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर बड़े नेताओं को तो इंतज़ार है, वहीं छोटे नेता निगम, मंडलों और नगरीय निकायों में एल्डरमैन की नियुक्ति को लेकर आशा लगाए बैठे हैं। लेकिन जब तक अध्यक्ष की घोषणा ही नहीं हो पा रही है, तो फिर यहां पर कोई चर्चा ही नहीं हो रही। उम्मीद की जा रही है कि जिला अध्यक्षों और प्रदेश स्तर पर जिन लोगों को मौका नहीं मिला है उन्हें डिजास्टर कंट्रोल करने मौके दिए जा सकते हैं, लेकिन लगातार समय बीतने के साथ उत्साह भी कम होता जा रहा है।

मोर्चे और प्रकोष्ठ भी साइड लाइन में

प्रदेश मे नियुक्ति के बाद एक ओर जहां निगम मंडलों में खाली कुर्सियां को अपने नए अध्यक्ष मिल सकते हैं वहीं भाजपा संगठन में मोर्चे और प्रकोष्ठ भी नियुक्तियों के लिए तैयार है। युवा मोर्चा महिला मोर्चा से लेकर दर्जन भर से अधिक प्रकोष्ठ भी है, जहां पर नए जिला अध्यक्ष अपनी टीम बनाएंगे, वहीं प्रदेश स्तर पर भी टीमें बनेंगी। जिसको लेकर कार्यकर्ता आशा भरी नजरों से देख रहे हैं। कटनी की भाजपा में पिछले कार्यकाल से एक गुट विशेष हावी है। यहां का संगठन सांसद वीडी शर्मा के प्रभाव से बाहर नहीं आ पा रहा। जिला कार्यकारिणी में उन्हीं लोगों को जगह मिली जो वीडी की गुडबुक के नेता थे। बाकी लोग हाशिए पर भेज दिए गए। जिलाध्यक्ष रिपीट होने के बाद लोगों की रही सही उम्मीद पर भी पानी फिर गया। अब उम्मीद प्रदेश अध्यक्ष बदलने को लेकर है। कटनी के भाजपाई दबी जुबान में कहते है कि वीडी की प्रदेश अध्यक्ष पद से विदाई के बाद ही कटनी जिले में समीकरण बदलेंगे और उपेक्षा का शिकार लोगों को अवसर मिलेगा। इस बीच इकलौता मध्यप्रदेश नहीं है जहां पर प्रदेश अध्यक्ष को लेकर इंतजार चल रहा है। ऐसे कई राज्य हैं जहां पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति होना है जिसके बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष का नंबर आएगा।

images 31 6

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button