कटनीमध्य प्रदेश

एनकेजे पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ट्रक में लोड 1111 पेटी शराब जब्त, बायपास पर चेकिंग के दौरान पुलिस को मिली सफलता

कटनी, यश भारत। एनकेजे पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एक ट्रक शराब बरामद करने में सफलता प्राप्त की है। पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक छिंदवाड़ा से एक ट्रक शराब शहडोल के लिए जा रही थी, जिसे बीती रात एनकेजे पुलिस ने जप्त किया है। गाड़ी में करीब 1111 पेटी शराब होना बताया गया है। विस्तृत कार्रवाई जारी है।

जानकारी के मुताबिक एनकेजे थाना क्षेत्र के जुहला बाईपास पर पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक ट्रक को पकड़ा गया है। जो शराब से लदा हुआ बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार यह ट्रक छिंदवाड़ा से शहडोल की ओर जा रहा था। चेकिंग के दौरान पुलिस को ट्रक की गतिविधियों पर संदेह हुआ, जिसके बाद उसे रोककर जांच की गई।जांच के दौरान पुलिस को ट्रक में भारी मात्रा में अवैध शराब मिली। एनकेजे थाना पुलिस ने मौके से ट्रक को जब्त कर लिया है और चालक से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि कि पूरा मामला अवैध शराब परिवहन से जुड़ा हो सकता है, जिसकी पुष्टि जांच के बाद की जाएगी। सूत्रों के अनुसार यह बरामदगी जिले में अवैध शराब नेटवर्क के खिलाफ बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। प्रकरण को लेकर सीएसपी नेहा पच्चीसिया ने बताया कि एनकेजे थाना पुलिस द्वारा छानबीन की जा रही है कि किसका ट्रक था और कहां जा रहा था शराब ट्रक में अवैध थी या परमिट की शराब ले जाए जा रही थी प्रकरण के जांच के बाद ही पता चल पाएगा। पुलिस गहराई से जांच में कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button