जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य
उत्तर प्रदेश मजदूरी करने गई महिला की मौत : ठेकेदार ने बिना पीएम कराए ही भेज दिया शव

दमोह lजिले के देहात थाना क्षेत्र की नरसिंहगढ़ चौकी के भगवा निवासी महिला अपने परिवार के साथ उत्तर प्रदेश के बिसरख थाना क्षेत्र में मजदूरी करने गई थी। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में उसकी मौत हो गई। इसके बाद हड़कंप मच गया।
बताया जाता है कि ठेकेदार ने बिना पोस्टमॉर्टम कराए महिला के शव को दमोह भेज दिया। लेकिन जैसे ही दमोह पुलिस को इसकी खबर हुई तो उन्होंने महिला का पोस्टमॉर्टम करा कर मर्ग कायम किया। पुलिस मामले की बारीकी से जांच कर रही हैl सच्चाई क्या है यह पूरी जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगाl







