जबलपुरदेशमध्य प्रदेशराज्य

उत्तराखंड-मणिपुर रिजल्ट :उत्तराखंड में 54 सीटों के रूझान, भाजपा और कांग्रेस 27-27 पर आगे; मणिपुर में अभी गिनती जारी

उत्तराखंड और मणिपुर में विधानसभा चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। दोनों राज्यों में सभी सीटों पर सबसे पहले पोस्टल बैलेट्स की गिनती शुरू की गई है। उत्तराखंड में 54 सीटों पर रूझान सामने आ गए हैं। भाजपा और कांग्रेस ने 27-27 सीट पर बढ़त बना रखी है। मणिपुर में अभी गिनती चल रही है।

उत्तराखंड में उत्तराखंड में सबसे पहले मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह की सीट खटीमा का रिजल्ट आने की संभावना है। इस सीट पर महज 10 राउंड की ही वोट गिनी जाएंगी। राज्य में सरकार विरोधी लहर से बचने के लिए भाजपा ने 4 महीने के अंदर 3 मुख्यमंत्री बदले थे। अब राज्य को 12 महीने के अंदर चौथा मुख्यमंत्री भाजपा देगी या कांग्रेस, यह आज रिजल्ट से तय होना है। वहीं, मणिपुर में पिछले चुनाव के दौरान जुगाड़ से सत्ता में आई भाजपा ने पहली बार सभी 60 सीट पर उम्मीदवार उतारे हैं। यह दांव कितना सफल रहा, इसका फैसला भी EVM खुलने पर होगा।

अपडेट्स…

  • भेल रानीपुर में भाजपा के आदेश चौहान, रुड़की में कांग्रेस के यशपाल राणा, मसूरी से भाजपा के गणेश जोशी, विकास नगर में कांग्रेस के नवप्रभात, पिथौरागढ़ में कांग्रेस के मयूर महर, पुरोला में भाजपा के दुर्गेश्वर लाल, रुद्रप्रयाग में भाजपा के भरत सिंह चौधरी, पौड़ी में भाजपा के राजकुमार कोरी, बागेश्वर में भाजपा के चंदन रामदास, कपकोट में कांग्रेस के सुरेश गरिया, बद्रीनाथ में कांग्रेस के राजेंद्र सिंह भंडारी, घनसाली में भाजपा के शक्तिलाल शाह आगे चल रहे हैं।
  • गंगोत्री में AAP के सीएम कैंडिडेट अजय कोठियाल, टिहरी से भाजपा के किशोर उपाध्याय, चकराता से कांग्रेस के प्रीतम सिंह, धर्मपुर से कांग्रेस के दिनेश अग्रवाल, नरेंद्र नगर में भाजपा के सुबोध उनियाल, देहरादून कैंट से कांग्रेस के सूर्यकांत धस्माना, ऋषिकेश से कांग्रेस के प्रेमचंद अग्रवाल और हरिद्वार शहर से भाजपा के मदन कौशिक आगे चल रहे हैं।
  • उत्तराखंड की 70 सीटों पर 632 कैंडिडेट्स तो, मणिपुर की 60 सीट पर 265 प्रत्याशियों का भाग्य EVM में बंद है।उत्तराखंड में इस बार 70 सीट पर 65.37% वोटिंग हुई है, जबकि मणिपुर की जनता ने रिकॉर्ड 88% मतदान किया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button