ईवीएम की निष्पक्षता को लेकर हम पार्लियामेंट से लेकर कोर्ट तक जा सकते हैं: विवेक कृष्ण तन्खा
चुनाव नतीजे आए हैं आश्चर्यजनक

कांग्रेस के लिए रास्ता खुला, जांच के बाद कही भी जा सकती है पार्टी
जबलपुर,यशभारत। विधानसभा चुनाव में नतीजे आ चुके हैं प्रदेश में भाजपा सरकार बन चुकी है और जबलपुर जिले में कांग्रेस की सिर्फ 1 सीट आने की बात कांग्रेस के दिग्गजों को हजम नहीं हो रही है। राज्यसभा सांसद व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विवेक कृष्ण तन्खा ने शनिवार को बयान जारी करते हुए विधानसभा चुनाव के परिणाम को आश्चर्यजनक बताया है।
श्री तन्खा ने कहा कि ग्राउंड पर चुनाव से पहले पूरा माहौल बदलाव का प्रतीत हो रहा था लेकिन ये माहौल वोट को क्यों तब्दील नहीं हो पाया , ये हैरान कर देने वाला है। कांग्रेस के नेताओं और प्रत्याशियों में भी इस बात को लेकर काफी आक्रोश है। राज्यसभा सांसद सदस्य विवेक कृष्ण तन्खा ने यह भी कहा कि देश में चुनाव ट्रांसपेरेंसी से नहीं हो रहे हैं। कांग्रेस पार्टी जांच कर रही है जांच पूरी करने के बाद हमारे पास सब रास्ते खुले हैं। हम विधानसभा चुनाव में ईवीएम को लेकर पार्लियामेंट, कोर्ट, जनता, इलेक्शन कमेटी इनमें से किसी के पास भी जा सकते हैं।
दिल्ली में हो रही है समीक्षा बैठक
श्री तन्खा ने बताया कि दिल्ली में कांग्रेस के लीडर्स की समीक्षा बैठक हो रही है। बैठक के बाद सुधार लाने का प्रयास किया जाएगा।
कांग्रेसी भी हैरान हैं….
मध्यप्रदेश और जबलपुर जिले में जो चुनाव परिणाम सामने आए हैं इसको लेकर सभी कांग्रेसी हैरान हैं। श्री तन्खा ने कहा है कि भारत में प्रजातंत्र, और आपोजीशिन पार्टी को अगर सरवाइव करना है तो फिर अपोजीशन के पास कोई विकल्प नहीं बचता।
००००००००००
०००००००००००