कटनीमध्य प्रदेश

इको-कॉडिर्योग्राफी वर्कशॉप में डॉ. मनीष गट्टानी, डॉ. ज्योत्सना सहाय एवं डॉ. अभिषेक शर्मा सम्मानित, उत्कृष्ट सेवाओं के लिए मिला सम्मान

कटनी, यशभारत। गोल्डन हार्ट हॉस्पिटल जबलपुर में विगत एक फरवरी 2026 को वार्षिक इको-काडिर्योग्राफी वर्कशॉप/कांफ्रेंस का आयोजन किया गया। जिसमे जबलपुर, कटनी सहित कई शहरों के चिकित्सकों ने हिस्सा लिया। इको-काडिर्योग्राफी वर्कशॉप/कांफ्रेंस में कटनी जिले के युवा चिकित्सक डॉ. मनीष गट्टानी, डॉ. ज्योत्सना सहाय एवं डॉ. अभिषेक शर्मा को जिले में उनके द्वारा दी गई हृदय रोग संबंधित उत्कृष्ट सेवाओं के लिए डॉ. विजय लक्ष्मी (बंगलौर) के द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट करते हुए सम्मानित किया गया। कटनी के चिकित्सकों को सम्मानित किए जाने पर चिकित्सकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है एवं उज्जवल भविष्य की कामना की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button