
इंदौर: मल्हारगंज इलाके में मंदिर विवाद बना हत्या की वजह, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी फरार
इंदौर,यश भारत। शुक्रवार देर रात इंदौर के मल्हारगंज थाना क्षेत्र में मंदिर विवाद के चलते एक युवक की हत्या कर दी गई।
जानकारी के अनुसार, मल्हारगंज इलाके की तेली बाखल निवासी अंकित पिता राजू राठौर की कुछ बदमाशों ने चाकू मारकर हत्या कर दी। इस अपराध के पीछे एक मंदिर का विवाद बताया जा रहा है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हत्या के आरोपी लालू पंडित और राजू पंडित हैं, जो घटना को अंजाम देने के बाद मौके से फरार हो गए।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने फरार आरोपियों की तलाश में छापेमारी शुरू कर दी है। युवक की हत्या के बाद इलाके में तनाव का माहौल है।







