
गूगल फॉर इंडिया का 8वां एडिशन सोमवार को दिल्ली के प्रगति मैदान में हुआ। इवेंट में गूगल ने अपने फाइल्स ऐप के जरिए डिजिलॉकर और गूगल पे का नया ‘ट्रांजैक्शन सर्च’ फीचर जैसी कई घोषणाएं की है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई इस इवेंट में शामिल होने के लिए भारत आए।
सुंदर पिचाई ने कहा, हमने UPI स्टैक के आधार पर भारत में गूगल-पे बनाया है और अब हम इसे दुनिया भर के अन्य देशों में ला रहे हैं। उन्होंने ये भी कहा कि हम एक शक्तिशाली एआई मॉडल पर काम कर रहे हैं जो हजारों भाषाओं में जानकारी ला सकता है।
वहीं संचार मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा, ऐसे कई क्षेत्र हैं जिनमें AI महत्वपूर्ण बदलाव लाने जा रहा है।