भोपालमध्य प्रदेश

आरजीपीवी में प्रश्नपत्र चोरी पर बवाल, एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज

Uproar at RGPV over question paper theft; FIR registered following ABVP protest.

आरजीपीवी में प्रश्नपत्र चोरी पर बवाल, एबीवीपी के प्रदर्शन के बाद एफआईआर दर्ज

भोपाल यश भारत। राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (आरजीपीवी) के यूनिवर्सिटी टीचिंग डिपार्टमेंट (यूटीडी) में प्रश्नपत्र चोरी का मामला सामने आने के बाद परीक्षा व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। घटना के विरोध में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) ने विश्वविद्यालय परिसर में प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की। परिषद के आंदोलन के बाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने मामले में एफआईआर दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार यूटीडी की परीक्षा शाखा से करीब नौ विषयों के प्रश्नपत्रों के बंडल गायब पाए गए जिनमें आगामी परीक्षाओं के प्रश्नपत्र भी शामिल बताए जा रहे हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब चतुर्थ सेमेस्टर (एआईएमएल) की परीक्षा देने पहुंचे विद्यार्थियों को परीक्षा शुरू होने से ठीक पहले बताया गया कि प्रश्नपत्र उपलब्ध नहीं होने के कारण परीक्षा स्थगित की जा रही है।प्रारंभिक जांच में सामने आया कि परीक्षा शाखा में कई अलमारियां होने के बावजूद केवल एक अलमारी से प्रश्नपत्र गायब हुए। हैरानी की बात यह रही कि अलमारी का ताला टूटा नहीं मिला जबकि कार्यालय की एक खिड़की क्षतिग्रस्त पाई गई। अन्य दरवाजों और तालों पर छेड़छाड़ के निशान नहीं मिलने से घटना को लेकर कई सवाल उठ रहे हैं। एबीवीपी का आरोप है कि जहां गोपनीय प्रश्नपत्र रखे जाते हैं, वहां पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी कैमरों का अभाव विश्वविद्यालय प्रशासन की गंभीर लापरवाही को दर्शाता है। परिषद ने मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए, साथ ही परीक्षा नियंत्रक सहित जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाए। संगठन ने परीक्षा सुरक्षा व्यवस्था को तत्काल सुदृढ़ करने और विद्यार्थियों के शैक्षणिक हितों की रक्षा सुनिश्चित करने की भी मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button