कटनीमध्य प्रदेश
आम आदमी पार्टी ने घेरा नगर निगम दफ्तर, सड़क पर दिया धरना, पूरा शहर जाम, वाहनों की लगीं कतारें

कटनी, यश भारत। आम आदमी पार्टी ने आज जनता से जुड़ी विभिन्न मांगों को लेकर आज नगर निगम कार्यालय के बाहर धरना दिया। धरने की वजह से पूरा शहर जाम हो गया। मिशन चौक से लेकर थाना तिराहा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतार लग गई। आम आदमी पार्टी के प्रदर्शन की सूचना मिलने पर उपायुक्त शैलेश गुप्ता बाहर आये लेकिन पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता इस बात पर अड़े रहे कि निगमायुक्त आकर उनकी मांगों को सुनें और ज्ञापन लें। फिलहाल आम आदमी पार्टी का धरना प्रदर्शन चल रहा है और पूरा शहर परेशान है।







