मध्य प्रदेशराज्य

आपरेशन “मुस्कान” : महाराष्ट्र से नाबालिक  बालिका बरामद

मण्डला lथाना बम्हनी बंजर, जिला मंडला के अंतर्गत माह फरवरी 2025 में दर्ज नाबालिक बालिका की गुमशुदगी के प्रकरण में थाना बम्हनी बंजर पुलिस ने बालिका को सांगली महाराष्ट्र से दस्तयाब कर परिजनो के सुपुर्द करने मे सफलता प्राप्त हुई है।

 

बता दे पुलिस मुख्यालय द्वारा नाबालिको की तलाश हेतु “ऑपरेशन मुस्कान” विशेष अभियान चलाया जा रहा हैं। जिसके अंतर्गत पुलिस टीम द्वारा गुम नाबालिक बालक के दस्तयाबी के निरंतर व हरसंभव प्रयास किये जा रहे है।

 

अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) नैनपुर के मार्गदर्शन में गठित बम्हनीबंजार पुलिस टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना एवं मैदानी तफ्तीश के माध्यम से बालिका के संबंध मे जानकारी प्राप्त होने पर विशेष टीम द्वारा सतत् प्रयास कर उक्त नाबालिक बालिका को महाराष्ट्र राज्य के सांगली शहर से सकुशल दस्तयाब कर उनके परिजनों के सुपुर्द किया गया। इस महत्वपूर्ण उपलब्धि में थाना प्रभारी बम्हनीबंजर सहित गठित टीम के सभी सदस्यों का योगदान सराहनीय रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button