मध्य प्रदेशराज्य
आदमखोर बाघ किया रेस्क्यू : बाघ के हमले से युवक की मौत, किया चक्काजाम

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के कुरई विकास के बावनथडी क्षेत्र में बाघ के आतंक से लोग दहशत थे। वहीं कल 20 जून को बावनथडी ग्राम के युवक सुमित पंन्द्रे आयु लगभग 18 वर्ष पर बाघ ने हमला कर दिया था जिससे उसकी मृत्यु उस समय हो गई थी जब वह अपने अन्य साथियो के साथ ग्राम के समीप लगे दक्षिण सिवनी सामान्य वन मंडल के पिंडरई बुट्टे बीट के जंगल में अपने मवेशी चराने गया था। जिससे आक्रोशित लोगों ने कुरई में राष्ट्रीय राज्यमार्ग पर चक्काजाम कर दिया था। और बाघ को पकड़ने और मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा देने की मांग कर रहे थे। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंचे अधिकारियों की समझाइश के बाद जाम खुला था। पेंच टाइगर रिजर्व के डिप्टी डायरेक्टर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि जिस जगह पर युवक के ऊपर बाघ के द्वारा हमला किया गया था उस घटनास्थल के कुछ दूरी पर ही वन विभाग का कैमरा ट्रैप लगा हुआ था और उसमें टाइगर का फोटोग्राफ आ गया थाl इसी टाइगर के द्वारा लगभग सात माह पूर्व बावनथड़ी गांव के ही एक अन्य युवक पर हमला किया गया था एवं उस युवक की 30 नवंबर 2024 को मृत्यु हुई थी l
उपरोक्त बाघ के द्वारा विगत एक माह में उस क्षेत्र में कार्यरत वन कर्मियों एवं ग्रामीणों के ऊपर भी एक से अधिक अवसरों पर चार्ज किया गया था l उक्त बाघ के कारण अन्य ग्रामीण एवं वन कर्मियों पर भी हमला करने का खतरा था तथा ग्रामीणों के आक्रोश के कारण बाघ को भी क्षति पहुंचाने का खतरा था इसलिए मुख्य वन्य प्राणी अभिरक्षक मध्य प्रदेश से मिली अनुमति के आधार पर आज दिनांक 21 जून को उक्त बाघ का सुरक्षित रस्क्यू कर लिया गया है। जिसे सुरक्षित पकड़ लिया गया है।






