दमोह। कलेक्टर सुधीर कोचर ने जानकारी दी है कि आज 29 मार्च से शहर के एमएलबी स्कूल मैदान में पुस्तक मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में विद्यार्थियों के लिए आवश्यक शैक्षणिक सामग्री वाजिब दरों पर उपलब्ध कराई जाएगी, जिससे अभिभावकों को राहत मिलेगी।
कलेक्टर ने स्पष्ट रूप से कहा कि किसी भी अभिभावक या छात्र को किसी विशेष दुकान या माध्यम से किताबें या अन्य सामग्री खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा कि सभी को अपनी सुविधा के अनुसार खरीदारी करने की पूरी स्वतंत्रता है।
यदि किसी भी प्रकार की जबरन खरीदारी या दबाव डालने का मामला सामने आता है, तो नागरिक तत्काल दमोह हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज करा सकते हैं। प्रशासन द्वारा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।
प्रशासन का उद्देश्य है कि विद्यार्थियों को सहज, सुलभ और किफायती दरों पर गुणवत्तापूर्ण शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध हो सके।
Back to top button