मध्य प्रदेश

आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम में एक साथ किया गया सामूहिक सूर्य नमस्कार  

विद्यार्थियों के साथ शामिल हुए कलेक्टर

 

कटनी यशभारत। स्वामी विवेकानन्द के जन्म दिवस को आज राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माधवनगर में सामूहिक सूर्य नमस्कार कार्यक्रम का जिलास्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें कलेक्टर अवि प्रसाद, अपर कलेक्टर साधना परस्ते, भाजपाजिलाध्यक्ष दीपक सोनी टंडन, जिला शिक्षा अधिकारी पी पी सिंह, डी पी सी के के डेहेरिया, नागरिकों, विभिन्न विभाग के अधिकारियों एवं विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने सामूहिक रुप से सूर्य नमस्कार व योग की क्रियाएं एक समय और एक संकेत के अनुसार की। विद्यार्थियों के साथ ही उपस्थित अधिकारियों ने आकाशवाणी से प्रसारित कार्यक्रम अनुसार एक साथ चरणबद्ध सामूहिक सूर्य नमस्कार किया। रेडियो प्रसारण के साथ-साथ कलेक्टर एवं अधिकारियों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने कतारबद्ध होकर प्रार्थना मुद्रा, हस्त उत्सासन, पादहासन, अश्चसंत्वासन, पर्वतासन, अष्टांग, नमस्कार भुजगांसन कर सूर्य नमस्कार के सात आसानों की 12 स्थितियों के क्रम को दोहराया। साथ ही अनुलोम, विलोम, प्राणायाम, भस्त्रिका प्राणायाम एवं भ्रामरी प्राणायाम भी किया। इसी तरह जिले की सभी हाईस्कूल एवं हायर सेकेण्ड्री स्कूलों में भी सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम के कार्यक्रम आयोजित किये गये। आकाशवाणी से प्रसारण अनुसार सर्वप्रथम राष्ट्रगीत, वंदेमातरम एवं स्वामी विवेकानन्द के संदेश तथा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के संदेश का प्रसारण हुआ। इसके बाद उपस्थित समस्तजनों ने लयबद्ध सामूहिक सूर्य नमस्कार एवं प्राणायाम किया। सूर्य नमस्कार के समापन पर राष्ट्रगान भी गाया गया।

Related Articles

Back to top button