अवैध गांजा सहित एक महिला गिरफ्तार : थैली में छुपा कर बेचा जा रहा था गांजा

सिवनी यश भारत:-जिले की कोतवाली पुलिस ने अवैध गांजा सहित एक महिला को गिरफ्तार किया है। जिससे पूछताछ की जा रही है। कोतवाली थाना प्रभारी सतीश कुमार तिवारी ने शाम 5 बजे जानकारी देते हुए बताया की मुखबीर से मिली थी कि नागपुर रोड जोडा पुल के पास एक महिला के पास काफी मात्रा में अवैध रुप से गांजा रखा हुआ है। जिसके बाद थाना स्तर पर टीम गठित कर दबिश दी गई और महिला को महिला स्टाफ की सहायता से घेराबंदी कर पकडा गया।
नाम पूछताछ उसने अपना नाम रीतम मानाठाकुर पति विदेश मानाठाकुर निवासी कुचबुंदिया मोहल्ला रानी दुर्गावती वार्ड बताया। जिसके कब्जे से एक सफेद रंग के थैले में 1066 ग्राम गांजा जप्त किया गया। महिला के विरूद्व अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लियागया। 1066 ग्राम गांजा की अनुमानित कीमत 11000 रूपये है। रीता मानाठाकुर के पास वर्ष 2021 एवं 2023 में भी अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे होने से उसके विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट की कार्यवाही की गई थी। साथ ही आरोपिया द्वारा अवैध शराब का व्यापार भी किया जाता है, जिस संबंध में भी आरोपिया के विरूद्व थाने में पूर्व अपराध पंजीबद्व है ।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी कोतवाली सतीश तिवारी, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक सुंदर श्याम तिवारी, आरक्षक विक्रम देशमुख, शिवम बघेल, प्रतीक बघेल महिला आरक्षक फरहीन, दीपाली बघेल शामिल रहे।