कटनीमध्य प्रदेश

अमदरा में नहीं रूकेंगी कई एक्सपे्रस व पैसेंजर टे्रनें, यात्रियों की बढ़ीं मुश्किलें, एनआई कार्य का असर

कटनी, यशभारत। कटनी-मैहर रेलखंड पर स्थित अमदरा स्टेशन यार्ड में प्री-एनआई एवं एनआई नॉन इंटरलॉकिंग कार्य प्रस्तावित है, जिसके चलते बड़ी संख्या में ट्रेनें प्रभावित होंगी। इस तकनीकी कार्य के कारण 13 दिसंबर तक कई एक्सप्रेस एवं अनारक्षित मेमू गाडिय़ों का अमदरा स्टेशन पर अस्थायी ठहराव निरस्त कर दिया गया है। इस कार्य के चलते यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ेगा। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार अमदरा स्टेशन यार्ड में स्वीकृत एक्सटेंशन और सिग्नलिंग-सुधार से जुड़े कार्य किए जा रहे हैं। इन कार्यों का उद्देश्य रेल संरचना को मजबूत करना, रूट क्षमता बढ़ाना और भविष्य में ट्रेनों की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करना है। प्री- एनआई और एनआई अवधि के दौरान ट्रेन संचालन सीमित रहता है, ताकि किसी भी तरह की दुर्घटना या तकनीकी अवरोध से बचा जा सके।
ये ट्रेनें होंगी प्रभावित
जबलपुर रेल मंडल ने 16 प्रमुख ट्रेनों का अमदरा स्टेशन पर ठहराव अस्थायी रूप से निरस्त किया है। इनमें यात्रियों की भीड़ वाली इंटरसिटी, रेवांचल, सारनाथ, मेमू और रीवा- चिरमिरी जैसी महत्वपूर्ण ट्रेनें शामिल हैं। रीवा-चिरमिरी एक्सप्रेस, प्रयागराज छिवकी-इटारसी एक्सप्रेस, रीवा-बिलासपुर एक्सप्रेस, रेवांचल एक्सप्रेस, सारनाथ एक्सप्रेस, रीवा-जबलपुर एक्सप्रेस, सतना-कटनी मेमू और जबलपुर-रीवा इंटरसिटी जैसी ट्रेनें विभिन्न तिथियों में 13 दिसंबर तक प्रभावित रहेंगी। इनमें कुछ गाडिय़ों का दो दिन, कुछ का तीन दिन, जबकि कुछ ट्रेनों का ठहराव लगातार तीन दिनों तक निरस्त रहेगा।
दयोदय एक्सप्रेस एक-एक ट्रिप के लिए आंशिक निरस्त
उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा अजमेर मण्डल के अजमेर जंक्शन मदार जंक्शन रेलखण्ड पर लेवल क्रॉसिंग संख्या 44 पर एलएचएस कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण इस रूट पर रेल यातायात प्रभावित रहेगा। इस कार्य के चलते पश्चिम मध्य रेल से प्रारम्भ टर्मिनेट होने वाली दयोदय एक्सप्रेस ट्रेन प्रभावित रहेंगी। जानकारी के मुताबिक गाड़ी संख्या 12181 जबलपुर अजमेर दयोदय एक्सपे्रस 11 दिसंबर को अजमेर के बजाय दौराई स्टेशन तक संचालित होगी। अर्थात यह रेलसेवा मदार जंक्शन अजमेर के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्री की सुविधा के लिए मदार जंक्शन पर अस्थाई ठहराव आगमन प्रस्थान समय 13.35-13.40 बजे रहेगा। इसी तरह गाड़ी संख्या 12182 अजमेर जबलपुर रेलसेवा 12 दिसंबर को अजमेर के स्थान पर दौराई स्टेशन से प्रस्थान करेगी। अर्थात यह रेलसेवा अजमेर मदार जंक्शन के मध्य आंशिक निरस्त रहेगी। इस दौरान यात्री की सुविधा के लिए मदार जंक्शन पर अस्थाई ठहराव आगमन प्रस्थान समय 15.25-15.30 बजे रहेगा। यात्रियों से अनुरोध किया गया है कि यात्रा से पूर्व गाडिय़ों की स्थिति, समय एवं ठहराव की जानकारी के लिए भारतीय रेल की वेबसाइट अथवा मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button