इंदौरकटनीग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

*अब इंडिया गठबंधन ने फारवर्ड ब्लाक के आर.बी. प्रजापति को बनाया

*खजुराहो से प्रत्याशी: कांग्रेस सहित इंडिया गठबंधन के दलों ने दिया समर्थन*

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

यश भारत – खजुराहो लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन के घटक दल समाजवादी पार्टी की प्रत्याशी मीरा यादव का नामांकन निरस्त होने के बाद अब कांग्रेस पार्टी और गठबंधन के सहयोगी दलों ने ऑल इंडिया फारवर्ड ब्लाक के प्रत्याशी आर.बी. प्रजापति को अपना समर्थन देने का फैसला किया है। वे खजुराहो लोकसभा से इंडिया गठबंधन के संयुक्त प्रत्याशी होंगे।
उक्त घोषणा प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने की। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस ने खजुराहो लोकसभा सीट इंडिया गठबंधन के अपने सहयोगी दल समाजवादी पार्टी के लिए छोड दी थी। दुर्भाग्य से मप्र में सत्ता का खुला खेल और लोकतंत्र के सभी मापदण्डों के खिलाफ जाकर और एक सोची समझी साजिश रचकर भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी की उम्मीदवार मीरा यादव का नामांकन खारिज करवाने में सफल हो गई है।
इस मौके पर मौजूद समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष मनोज यादव ने कहा कि आर.बी. प्रजापति को खजुराहो से प्रत्याशी बनाया गया है, हम सभी उनका समर्थन करते हैं। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र की हत्या कैसे करती है यह प्रदेश ही नहीं देश की जनता समझ चुकी है। श्री प्रजापित ईमानदार और निष्ठावान व्यक्ति है। जब ये सेवा में थे तो इन्होंने अपने पद की गरिमा को बरकरार रखा। भाजपा ने सोची समझी साजिश के तहत मीरा यादव का नामांकन फॉर्म निरस्त करवाया है। हम सभी गठबंधन के सदस्य श्री आर.बी. प्रजापति का समर्थन करते हैं और चुनाव में पूरी ताकत के साथ मैदान में उतरेंगे। इस मौके पर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष की मीडिया सलाहकार श्री केके मिश्रा तथा खजुराहो से इंडिया गठबंधन के लोकसभा प्रत्याशी श्री आर.बी. प्रजापति भी मौजूद थे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Notifications Powered By Aplu