मध्य प्रदेशराज्य

अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय तथा निगम आयुक्त राजकुमार खत्री समेत कई प्रशासनिक अधिकारियों के हुए सागर से ट्रांसफर : अविनाश रावत बने सागर के अपर कलेक्टर

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ राज्य शासन द्वारा प्रदेश में बड़े पैमाने पर की गई प्रशासनिक सर्जरी के सागर जिले में भी व्यापक स्तर पर प्रशासनिक फेरबदल किए गए हैं। प्रदेश सरकार द्वारा किए गए 70 अपर कलेक्टर और 107 राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के तबादले में अपर कलेक्टर रुपेश उपाध्याय व सागर नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री का तबादला किया गया है। वहीं वहीं पूर्व में डिप्टी कलेक्टर रहे अविनाश रावत को सागर का अपर कलेक्टर बनाया गया है।

राज्य शासन की सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी की गई तबादला सूची के अनुसार अपर कलेक्टर रूपेश उपाध्याय, नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, संयुक्त कलेक्टर अदिती यादव, सिटी मजिस्ट्रेट जुही गर्ग का सागर से अन्यत्र ट्रांसफर हो गया है। नवीन पदस्थापना के अनुसार अविनाश रावत को दमोह से सागर अपर कलेक्टर बनाया गया है। इनके अलावा बालाघाट जिले से राजनंदिनी शर्मा को अपर कलेक्टर, अमन मिश्रा महाप्रबंधक एमपी पर्यटन विकास निगम को संयुक्त कलेक्टर, कुलदीप पाराशर को प्रभारी डिप्टी कलेक्टर से सागर भेजा गया है। जबकि विजय कुमार डेहरिया डिप्टी कलेक्टर सागर का ट्रांसफर छतरपुर किया गया है। देवेंद प्रताप सिंह संयुक्त कलेक्टर सागर को नर्मदापुरम ट्रांसफर किया गया है। अदिति यादव संयुक्त कलेक्टर का ट्रांसफर सागर से भूअर्जन अधिकारी नर्मदाघाटी विकास प्राधिकरण भोपाल किया गया है। गोविंद कुमार दुबे संयुक्त कलेक्टर सागर का ट्रांसफर राजगढ़ किया गया है। जूही आशुतोष गर्ग संयुक्त कलेक्टर सागर का ट्रांसफर ग्वालियर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button