जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल में हथोड़ा मारकर पत्नी की नृशंस हत्या : रातभर होता रहा दोनों में झगड़ा, सुबह पड़ी मिली खून से लथपथ लाश

WhatsApp Image 2021 09 06 at 1.52.38 PM

जबलपुर, यशभारत। अधारताल थाने के कंचनपुर सार्इं मंदिर के पास पति-पत्नी के बीच बढ़े विवाद के चलते आरोपी पति ने बड़ी ही निर्ममता के साथ पत्नी की हथोड़ा मारकर नृशंस हत्या कर दी। जिसके बाद क्षेत्र में सनसनी का माहौल है। वारदात के दौरान मची चीख पुकार के चलते आज सुबह जब लोगों ने महिला के घर के अंदर जाकर देखा तो पीडि़ता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था और मौके से पति फरार था। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर, मामला जांच में लिया है। वहीं, इस हत्याकांड के बाद रहवासी दहल गए है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि निशा शर्मा उम्र 46 वर्ष साईं मंदिर कंचनपुर में अपने पति राजेश शर्मा के साथ निवास करती है। देर रात से दोनों का किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आज दोनों में विवाद के बाद अचानक पति मौके से फरार हो गया। लोगों ने जब घर के अंदर जाकर देखा तो उनके रौंगटे खड़े हो गए।
केंटीन चलाता है पति
पुलिस ने बताया कि राजेश शर्मा केंटीन चलाता था। बताया जा रहा है कि मौके से फरार पति ने ही विवाद के बाद पत्नी की हत्या की है और मौके से फरार हो गया। दोनों में किसी बात को लेकर विवाद था, पुलिस मामले की पड़ताल कर रही है।

Yash Bharat

Editor With मीडिया के क्षेत्र में करीब 5 साल का अनुभव प्राप्त है। Yash Bharat न्यूज पेपर से करियर की शुरुआत की, जहां 1 साल कंटेंट राइटिंग और पेज डिजाइनिंग पर काम किया। यहां बिजनेस, ऑटो, नेशनल और इंटरटेनमेंट की खबरों पर काम कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button