जबलपुरमध्य प्रदेश

अधारताल में दो पक्षों में खूनी संघर्ष : पत्थर से हमला कर किया लहूलुहान, दो घायल

जबलपुर, यशभारत। अधारताल के पन्नी मोहल्ला में बाड़ी की सफाई करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जिसमें जमकर मारपीट करते हुए पत्थरों से हमला किया गया, घटना में दो लोग घायल है। शिकायतों के बाद पुलिस ने काउंटर मामला दर्ज कर, जांच में लिया है।

पुलिस ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि राधा बाई पति कैलाश चौधरी 50 वर्ष ने पुलिस को बताया कि घर की बाड़ी की सफाई कर रही थी, तभी मुकेश, सुसील बाई चौधरी व अन्य आरोपियों ने बाड़ी की सफाई को लेकर गालियां देने लगे। जब उसने मना किया तो मारपीट कर पत्थर से हमला कर दिया, जिससे वह घायल हो गई। तो वहीं पन्नी मोहल्ला निवासी शुसीला बाई चौधरी पति कैलाश चौधरी उम्र 32 वर्ष ने बताया कि बाड़ी की सफाई को लेकर पप्पू, भोला चौधरी और उसके साथियेां ने उसके व उसके पति के साथ जमकर मारपीट कर दी और शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला जांच में लिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button