जबलपुरमध्य प्रदेश

अतिक्रमण दस्ता देख दुकानदारों के खेमे में मचा हड़कंप

सड़क पर अतिक्रमण कर सजाए बैठे दुकानदारों पर कार्यवाही

d02e3285 9f7f 43dc 9105 b6d3bda53ae4

जबलपुर। बड़ा फुहारा में शनिवार दोपहर को उस वक्त दुकानदारों के खेमे में हड़कंप मच गया जब नगर निगम का अतिक्रमण दस्ता वहां अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्यवाही करने पहुंच गया। इस दौरान कई दुकानदारों ने अमले को देख खुद ही अपनी-अपनी दुकान के बाहर लगाकर रखे शेड को अंदर किया तो वहीं अतिक्रमण दस्ते ने सड़क पर दुकान लगाए कई दुकानदारों को चेतावनी देकर उनका सामान दुकान के भीतर कराया और कुछ शेड जप्त भी किए। जानकारी के अनुसार कई दुकानदानों ने अपनी-अपनी दुकानों का सड़क की तरफ बढ़ाकर शेड पर माल सजाकर रखा था जिससे सड़क का आधा हिस्सा कवर हो रहा था। यह जाम लगने की फुहारे में मुख्य वजह थी। नगर निगम के अतिक्रमण दस्ते की कार्यवाही अब निरंतर जारी रहेगी जिससे फुहारे में लगने वाले लंबे वाहनों के जाम से लोगों को राहत मिल सके। इस संबंध में डिप्टी कमिश्नर मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि फुहारे के ऐसे दुकानदारों को चेतावनी दी गई है कि जो अपनी-अपनी दुकानों के सामने वाहनों की पार्किंग व्यवस्था जमा कर रखी है जिस कारण लंबा जाम भी लग रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button