सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के छपारा थाना अंतर्गत छपारा खुर्द के समीप रात्रि के समय एक सड़क हादसा हो गया,जहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी, इस हादसे में बाइक सवार की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार एक युवक बृजेश तिलगांम पिता जलसू तिलगांम 23 वर्ष बाइक में छपारा से जामुनपानी ग्राम जा रहा था, जब वह छपारा खुर्द ग्राम के समीप पहुंचा तो अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। घटना की जानकारी प्रत्यक्ष दर्शियों ने पुलिस और 108 वाहन में दी, जिसके बाद गंभीर अवस्था में सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचाया गया जहां जांच के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की शिनाख्त उसके पास दस्तावेज में उसके छोटे भाई दुर्गेश तिलगांम का मोबाइल नंबर लिखा मिला और मृतक युवक के परिजनों को सूचना दी गई युवक के सिर में गंभीर चोट लगी थी। युवक अविवाहित और पेशे से जेसीबी मशीन आपरेटर का काम करता था। पुलिस ने शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जिस जगह यह हादसा हुआ वहां वाहनों व लोगो का आना जाना अधिक होता है। घटना के समय लोग या वाहन मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था। छपारा थाना प्रभारी खेमेन्द्र जेतवार का कहना है कि सूचना मिली थी कि सड़क हादसा हुआ है। फिलहाल घटनाक्रम की जांच की है रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि हादसा कैसे हुआ। साथ ही टक्कर मारकर फरार वाहन और ड्राइवर की तलाश की है रही है।
पुलिस लगातार लोगो से अपील कर रही है कि सावधानी पूर्वक वाहन चलाएं लेकिन लोग लापरवाही बरत रहे हैं और हादसों को अंजाम दे रहे हैं।
Back to top button