मध्य प्रदेशराज्य

अजब गजब चोरी : शराब दुकान में कैश नहीं मिला तो शराब की बोतलें ही चुरा ले गया चोर, सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना

Table of Contents

सिवनी यश भारत:-सिवनी जिले के लखनवाड़ा थाना अंतर्गत आने वालें गोपालगंज ग्राम की शराब दुकान में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। यह घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर पुलिस चोर की तलाश कर रही है।

जानकारी के अनुसार देर रात एक चोर मुह में कपड़ा बांधकर गोपालगंज ग्राम में स्थित शराब दुकान गया और दुकान में लगे तालों को तोड़कर शटर उठाकर दुकान में घुस गया। दुकान की ड्रोज में पैसे न मिले तो शराब की बोतलें थैले में भरकर वहां से फरार हो गया। यह पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सुबह जब दुकान के कर्मचारी पहुंचे तो देखा कि ताला टूटा हुआ है और शराब की बोतलें भी गायब है। इस बात की सूचना कर्मचारियों ने शराब ठेकेदार व लखनवाड़ा पुलिस को दी, सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुँची और मामला दर्ज कर सीसीटीवी में दिख रहे चोर की तलाश में जुट गई है। साथ ही लोगो से अपील की है कि यदि कोई संदिग्द गतिविधियों में लिप्त व्यक्ति दिखाई दे या कहीं संदिग्द गतिविधियां संचालित हो रही हो तो इसकी सूचना पुलिस को जरूर दें। लखनवाड़ा थाना प्रभारी चन्द्रकिशोर सिरामे का कहना है कि सूचना मिली थी कि गोपालगंज ग्राम की शराब दुकान में चोरी हुई है फिलहाल जांच की जा रही है और चोर की तलाश की जा रही है। कितनी राशि की चोरी हुई है यह अभी स्पष्ट नही हो पाया है। सीसीटीवी कैमरे में दिखाई दे रहे चोर की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button