जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता :  सागर विजेता एवं दमोह उपविजेता बने

पढ़ाई तथा जीवन शैली में एकाग्रता लाने के लिए शतरंज सबसे अच्छा खेल - विधायक शैलेंद्र जैन 

सागर यश भारत (संभागीय ब्यूरो)/ नवीन राज्यकीय विश्वविद्यालय रानी अवंती बाई लोधी विश्वविद्यालय में संभाग स्तरीय महिला एवं पुरुष शतरंज प्रतियोगिता 2024-25 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्थानीय विधायक शैलेंद्र जैन द्वारा किया गया। अध्यक्षता विश्वविद्यालय कुलसचिव डॉ शक्ति जैन ने की। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्ग में सागर जिले ने प्रथम एवं दमोह जिले ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

उद्घाटन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक शैलेंद्र जैन ने कहा कि पढ़ाई तथा जीवन शैली में एकाग्रता लाने के लिए शतरंज सबसे अच्छा खेल है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को शैक्षणिक गतिविधियों के साथ-साथ खेल गतिविधियों में भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। विधायक शैलेंद्र जैन ने विश्वविद्यालय में खेल एवं शैक्षणिक गतिविधिओं को प्रोत्साहित करने के लिए हर संभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार, उच्च शिक्षा सागर संभाग विशेष कर्तव्यस्थ अधिकारी डाॅ भावना यादव, डॉ हरिसिंह गौर केंद्रीय विश्वविद्यालय के शारीरिक शिक्षा विभाग निर्देशक डॉ विवेक साठे विशेष रूप से उपस्थित रहे।

शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देश पर रानी अवंतीबाई लोधी विश्वविद्यालय में संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में सागर एवं दमोह जिलों से 24 प्रतिभागी सम्मिलित हुए। प्रतियोगिता में महिला एवं पुरुष दोनों ही वर्ग में सागर जिले का प्रथम स्थान एवं दमोह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। विश्वविद्यालय की कुलसचिव डाॅ शक्ति जैन ने प्रतिभागियों को ट्राॅफी एवं प्रमाण पत्र प्रदान करते हुए प्रतिभागियों को अच्छी मेहनत के साथ राज्य एवं अंतरविश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिताओं में भी पदक लेकर जिले का नाम रौशन करने हेतु प्रोत्साहित किया एवं आश्वासन दिया की विश्वविद्यालय के प्रतिभागियों के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार विश्वविद्यालय की क्रीड़ा प्रभारी डॉ. अलका पुष्पा निशा द्वारा किया गया।

 

संभाग स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन डॉ मोनिका हार्डिकर के निर्देशन एवं खेल विशेषज्ञ डॉ सुभाष हार्डिकर के मार्गदर्शन में किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के वित्त नियंत्रण अभय राज शर्मा, सहायक कुल सचिव पंचम लाल सनोडिया, शैक्षणिक संवर्ग से डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव, डॉ. मुकेश अहिरवार, डॉ. स्वर्णलता तिवारी, डॉ. भावना पटेल, डॉ. एम.के. मिश्रा, श्री शीतल सोनी, श्री आर्यन सिंह राजपूत, आकाश कोरी, रीना आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App