जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

मेडिकल अस्पताल जबलपुर के गर्ल्स हॉस्टल नम्बर 04 में छात्रा के कक्ष में निकला डेढ़ फीट लंबा बुल्फ स्नेक… वीडियो देखे…

जबलपुर यश भारत। मेडिकल कॉलेज अस्पताल जबलपुर के गर्ल्स हॉस्टल नम्बर 04 में दोपहर 2 बजे एक छात्रा के कक्ष क्रमांक 18 में एक डेढ़ फीट लंबा बादामी रंग का पीली गोल धारी सर्प प्रवेश कर गया और छात्रा के कक्ष में रखे ओढने वाले कम्बल में घुस गया। जिसके कारण वहां अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंचे सर्प विशेषज्ञ गजेन्द्र दुबे ने रैस्क्यू करते हुए सांप को पकड़कर जंगल में छोड़ दिया।दुबे के अनुसार पकड़ा गया सांप बुल्फ स्नेक है। जिसे आमतौर पर गनैता कहते हैं।ये सर्प जहरीला तो नहीं होता है। परंतु आक्रामक और गुस्सैल स्वभाव का होता है। छिपकली इसका प्रिय भोजन है। सांप के पकड़े जाने पर सभी ने राहत की सांस ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button