
ग्वालियर में त्रिकोणीय प्रेम की अलग कहानी सामने आई है। एक तीन बच्चों की मां ने प्यार के लिए पति को छोड़ दिया। वह अपने बॉयफ्रेंड के साथ लिव-इन-रिलेशन में रहने लगी। प्रेमी ने उसका कई साल का शारीरिक शोषण किया। अब प्रेमी शादी से मुकर गया है। उसने किसी और लड़की से शादी कर ली है।
जब महिला को प्रेमी के शादी का पता लगा तो उसने विरोध किया। जिस पर आरोपी ने उसे मिलने बुलाकर रेप किया। VIDEO बनाकर ब्लैकमेल किया। घटना गिरवाई की है। पीड़िता ने मामले की शिकायत गिरवाई पुलिस से की है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया है।