सतना यश भारतlथाना नागौद पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। बीती रात की घटना में शामिल चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। इनके कब्जे से पिस्टल, दो जिन्दा कारतूस, तीन वाहन (स्कार्पियो, बोलेरो, थार) और एक खाली कारतूस का खोखा भी बरामद किया गया है।
पुलिस अधीक्षक आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सतना और अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नागौद के निर्देशन में, थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई।
यह हैं मामला
फरियादी विनेश सिंह बैस पिता विरेश बहादुर सिंह निवासी टीकर (थाना सिंहपुर), हाल निवासी नागौद ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि अज्ञात व्यक्तियों ने चार वाहनों में सवार होकर उसके घर से कुछ दूरी पर आकर गाली-गलौज की और फायरिंग की। उसने आरोप लगाया कि हमलावरों में एक व्यक्ति अंकित ओझा था।
थाना नागौद में इस संबंध में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। घटनास्थल से फरार आरोपियों की तलाश के बाद चार आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
गिरफ्तार आरोपी:
अंकित ओझा पिता संतोष ओझा, उम्र 28 वर्ष, निवासी भिटारी थाना मऊ जिला चित्रकूट (उ.प्र.) – जिसके पास से एक पिस्टल और दो जिन्दा कारतूस बरामद किए गए।
अनुराग सिंह परिहार पिता अरुण प्रताप सिंह परिहार, उम्र 27 वर्ष, निवासी धौरहरा, थाना नागौद।
अभय सिंह परिहार पिता शैलेन्द्र सिंह परिहार, निवासी जवाहर नगर गली नंबर 7, थाना कोतवाली सतना।
नटवर खान पिता जुम्मन खान, उम्र 33 वर्ष, निवासी गढ़ी टोला, थाना नागौद, जिला सतना।
बरामद सामग्री:
एक पिस्टल
दो जिन्दा कारतूस
एक खाली कारतूस खोखा
तीन वाहन – स्कार्पियो, बोलेरो और थार
सराहनीय भूमिका:
थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक पाण्डेय, उपनिरीक्षक रंगदेव सिंह, सहायक उपनिरीक्षक अजीत वर्मा, प्रधान आरक्षक 827 संदीप पाण्डेय, 727 संजय मिश्रा, 571 महेन्द्र साकेत, 399 अभिषेक पाण्डेय, आरक्षक 513 अजय विश्वकर्मा की सक्रिय भूमिका में यह कार्रवाई सफल हुई।