जबलपुरभोपालमध्य प्रदेशराज्य

दुनिया के देश हमारी संस्कृति के सामने बौने हैं : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 

हेमू कालानी स्टेडियम, बैरागढ़ में 11 हजार रामभक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल 

 

भोपाल यश भारतl हेमू कालानी स्टेडियम, बैरागढ़ में 11 हजार रामभक्तों द्वारा श्री हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम में पहुंचे उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा कि भारतीय संस्कृति के सामने दुनिया के सभी देश फीके है l

• प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में 22 जनवरी को भगवान श्रीराम का अयोध्या में भव्य प्राणप्रतिष्ठा कार्यक्रम हो रहा है।

 

• सारे देश में उमंग उत्साह है। घर-घर में भगवान राम की पूजा आराधना हो रही है। रामधुन बजाई जा रही है। सुंदर कांड हनुमान चालीसा का पाठ हो रहा है।

 

• *धर्म और आध्यात्म हमारी सबसे बड़ी ताक़त हैं।* दुनिया के देश हमारी संस्कृति के सामने बौने हैं।

 

• संस्कृति हमारी सबसे बड़ी ताक़त है। इसका संरक्षण और संवर्धन ज़रूरी है। रामजन्मभूमि का भव्य कार्यक्रम इसी दिशा में सकारात्मक प्रयास है।

 

• *यह पूरे देश के लिए गौरव का, इतिहास के पन्नों में स्वर्ण अक्षरों में लिखे जाने का क्षण है।*

 

• पूरे देश में त्योहार का माहौल है। हम दीपावली के पर्व जैसे इस स्वर्णिम पल का उत्साह मनाएँ।

 

• *दीपक जलायें घरों को प्रकाशित करें, रामलला का अभिनंदन करें।*

Related Articles

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App