तेज आंधी में गिरा एमएसडब्ल्यू का शेड, महिला एवं 10 वर्षीय बालक की मौत

कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमीरगंज के पास स्थित एमएसडब्ल्यू के कचरा प्लांट में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज आंधी तूफान चलने के बाद यहां एक बड़ा शेड भरभराकर गिर गया और इसकी चपेट में आकर एक 35 वर्षीय महिला गीता बाई वंशकार और उसके साथ 10 वर्षीय बालक इबराज वंशकार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि घटना के बाद में 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।कटनी। माधवनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम अमीरगंज के पास स्थित एमएसडब्ल्यू के कचरा प्लांट में आज दोपहर एक बड़ा हादसा हो गया। दोपहर करीब तीन बजे अचानक तेज आंधी तूफान चलने के बाद यहां एक बड़ा शेड भरभराकर गिर गया और इसकी चपेट में आकर एक 35 वर्षीय महिला गीता बाई वंशकार और उसके साथ 10 वर्षीय बालक युवराज वंशकार की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद हड़कम्प मच गया। बताया जाता है कि घटना के बाद में 108 एम्बुलेंस से दोनों को जिला अस्पताल लेकर आया गया। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। कुछ लोगों ने बताया कि तेज आंधी तूफान की वजह से यहां कचरे के ऊपर खड़ी जेसीबी मशीन के पलटने की वजह से यह हादसा हुआ है। हालांकि इसकी पुष्टि अभी नहीं हुई है। माधवनगर पुलिस मामले की जांच कर रही है।
