जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

जबलपुर आने वाला स्पाइस जेट विमान जयपुर पहुंचा: सुबह 8.30 बजे जबलपुर पहुंचना था, तकनीकी खराबी आने से नहीं हो सका लैंड

जबलपुर, यशभारत। सुबह 8.30 कोलकाता से जबलपुर आना वाला स्पाइस जेट विमान तकनीकी खराबी के चलते जबलपुर लैंड नहीं कर पाया। बाद में विमान को जयपुर लैंड कराना पड़ा। खराबी दूर होने के बाद विमान जबलपुर पहुंचेगा।

जानकारी के अनुसार स्पाइस जेट का कोलकाता से जबलपुर के लिए उड़ान भरे विमान को तकनीकी वजह से जयपुर में लैंड करवाना पड़ा। यह फ्लाइट जबलपुर सुबह साढ़े आठ बजे पहुंचती है। यह विमान 25 यात्रियों को लेकर आ रहा था। अभी जयपुर में सभी यात्री हैं।्र एयरपोर्ट डायरेक्टर कुसुम दास ने कहा कि तकनीकी वजह से विमान को जयपुर में लैंड करवाना पड़ा है। फ्लाइट्स के नहीं पहुंचने पर यात्रियों के रिश्तेदारों ने डुमना एयरपोर्ट पर संपर्क किया तो उन्हें विमान में तकनीकी खराबी होने की जानकारी दी गई। इसी तरह से यात्रियों ने यहां अपने स्वजनों को यहां नहीं पहुंचने की सूचना दी। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं किया गया है कि जयपुर में रुके हुए यात्रियों को कब तक यहां लाया जा सकेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
WhatsApp Icon Join Yashbharat App