जबलपुरमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट रंगपंचमी मनाने आए युवक की दर्दनाक मौत : डिवाईडर से टकरा गई बाइक, बीच रास्ते खुल गया सिर

e0b02254 4ef9 493f 89f2 fc2d4d0cb551

 

जबलपुर, यशभारत। रंगपंचमी महापर्व पर ग्वारीघाट दर्शन करने पहुंचे युवक की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। जिसके चलते युवक वाहन समेत हवा में दो फिट उछला और सिर के बल रोड पर गिरा, जिससे उसका सिर घटना स्थल में ही खुल गया था। दुर्घटना के बाद आनन फानन में युवक को एम्बुलेंस द्वारा अस्पताल में भर्ती करवाया, जहां उसने दम तोड़ दिया। वहीं, घटना के बाद रोड के दोनेां ओर ट्रेफिक जाम हो गया। जिसके बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति नियंत्रित कर मामले की जांच में जुटी है।

पुलिस ने पूरे मामले की जानकारी देते हुए बताया कि बादशा हलवाई मंदिर के पास देर रात मनीष रैकवार 29 साल निवासी घमापुर चांदमारी की तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकरा गयी। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया, जहां उसकी मौत हो गयी।

त्योहार मनाने आया था, मिली मौत

पुलिस ने बताया कि मृतक मनीष रंगपंचमी पर्व पर मां नर्मदा के दर्शन करने आया था, हादसे के दौरान उसकी बाइक की स्पीड ज्यादा थी। जो सीधे डिवाइड से जा टकरा गया। घटना के दौरान अधिक रक्तस्त्राव होने से युवक की स्थित नाजुक थी, जिसे चिकित्सकों ने परीक्षण के दौरान मृत घोषित कर दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button