SPMCHP231-2 Image
जबलपुरमध्य प्रदेश

कॉलेज छात्र-छात्राओं के लिए काम की खबर… जल्दी पढ़ें

उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में कैरियर गाइडेंस केम्प आयोजित

 

नरसिंहपुर यशभारत। मप्र शासन उच्च षिक्षा विभाग भोपाल एवं रानी दुर्गावती विष्वविद्यालय जबलपुर के निर्देशानुसार स्कूली छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एन.ई.पी.) जानकारी देने एवं कॉलेज चलो अभियान के तहत् शासन की विभिन्न योजनाओं के संचालन हेतु समन्वय संस्था शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर में एम.आई.एम.टी. कॉलेज नरसिंहपुर द्वारा कैरियर गाइडेंस केम्प का आयोजन किया गया। उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के प्राचार्य जी.एस.पटेल ने राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 को छात्रों के लिये रोजगार मूलक एवं समग्र व्यक्तित्व निर्माण की दिशा में छात्रोपयोगी निरूपित किया। कार्यक्रम में एम.आई.एम.टी. के सहा. प्राध्यापक डॉ. पराग नेमा विभागाध्यक्ष कला संकाय ने छात्र-छात्राओं को राष्ट्रीय षिक्षा नीति 2020 विषय पर विस्तार से जानकारी प्रदान करते हुए उन्हे कॉलेज चलो अभियान अंतर्गत उच्च षिक्षा हेतु प्रेरित किया। छात्र-छात्राओं के समग्र व्यक्तित्व निर्माण के अंतर्गत महाविद्यालय में संचालित पाठ्यक्रम, खेल, सांस्कृतिक गतिविधियाँ, एन.सी.सी. एवं एन.एस.एस. योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी गयी।

 

 

विधिक षिक्षा एवं रोजगार विषय पर सहा. प्राध्यापक आलोक तिवारी विभागाध्यक्ष विधि संकाय ने अपने विचार व्यक्त किये। एम.आई.एम.टी. लॉ कॉलेज नरसिंहपुर में संचालित बी.ए.एलएल.बी एवं एलएल.बी. पाठ्यक्रमों की षिक्षा एवं इससे जुड़े सुनहरे भविष्य की सम्भावनाओं एवं विस्तार से प्रकाश डाला गया। आई.टी. ऑफीसर प्रसून नेमा द्वारा मप्र शासन उच्च शिक्षा विभाग भोपाल द्वारा ऑनलाइन महाविद्यालय प्रवेश प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी गयी। इस अवसर पर एम.आई.एम.टी. के उपप्राचार्य डॉ. एस.एन. राव एवं श्रीमती अनीता रघुवंशी विभागाध्यक्ष विज्ञान संकाय द्वारा उत्कृष्ट विद्यालय नरसिंहपुर के छात्र-छात्राओं को हायर सेकेण्डरी 12 वीं की परीक्षा अच्छे अंको से उत्तीर्ण करने हेतु शुभकामनाऐं प्रेषित की गयी। कार्यक्रम का संचालन उत्कृष्ट विद्यालय के एन.सी.सी. अधिकारी ए.आर. राव एवं आभार शिक्षक कार्तिक यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

Related Articles

Back to top button
SPMCHP231-2 Image