जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

कांग्रेस ब्लॉक, प्रकोष्ठ, विभाग व विंग अध्यक्षों की बैठक – मैदानी स्तर पर कांग्रेस संगठन और अधिक सक्रीय होगा ― सुनील जैन

पार्टी का मजबूत संगठन, मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत ― अन्नू सिंह

WhatsApp Icon
Join Yashbharat App

 

जबलपुर| मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर शहर (जिला) कांग्रेस कमेटी जबलपुर के द्वारा ब्लॉक, प्रकोष्ठ विभाग व विंग अध्यक्षों की महत्वपूर्ण बैठक बलदेव बाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में सुबह 12:00 बजे रखी गई, जिसमें विशेष रूप से जबलपुर कांग्रेस संगठन प्रभारी पूर्व विधायक सुनील जैन, सह प्रभारी विभाष जैन उपस्थित रहे। बैठक में उपस्थित सभी ब्लॉक, प्रकोष्ठ विभाग व विंग अध्यक्षों ने अपनी कार्यरत शहर ब्लॉक, वार्ड कार्यकारिणी की सूची सौंपी। किए गए कार्य, गतिविधियों का भविष्य की योजनाओं कार्यक्रमों की जानकारी दी।

बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक प्रभारी सुनील जैन ने कहा कि मैदानी स्तर पर कांग्रेस संगठन और अधिक सक्रिय होगा हमारे ब्लॉक वार्ड के साथ 2 दर्जन से अधिक सक्रिय प्रकोष्ठ विभाग व विंग और अधिक सक्रियता से कार्य करेंगे लोगों को कांग्रेस से जोड़ने का काम करेंगे।

सह प्रभारी विभाष जैन ने कहा कि मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के दिशा निर्देश के परिपालन में ये सिर्फ ब्लॉक, प्रकोष्ठ विभाग व विंग अध्यक्षों की महत्त्व महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई है। वार्ड स्तर पर हमारे सभी संगठनों में सभी वर्गों महिलाओं सहित गठन की स्थिति व सक्रियता वर्तमान में कैसी है उनका जिला व प्रदेश स्तर पर संवाद कैसा है। संगठनों का सतही कामकाज अधिक प्रभावी कैसे हो, जिससे हम कांग्रेस की रीति – नीति जन जन तक पहुंचाने में सफल रहे।

इसी क्रम में शहर(जिला)कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, महापौर मा. जगत बहादुर सिंह “अन्नू” ने कहा की मजबूत संगठन के बल पर हम जबलपुर की 8 विधानसभा सीट जीतेंगे। मजबूत संगठन ही हमें 8 विधानसभा सीट जिताएगा, आज हमारा कार्यकर्ता आत्मविश्वास से भरा हुआ है। हम विरोधी दलों से दो-दो हाथ करने तैयार हैं। पार्टी का मजबूत संगठन मजबूत कार्यकर्ता ही पार्टी की ताकत होता है। मा. कमलनाथ जी के दिशा – निर्देश अनुसार नीचे स्तर तक कांग्रेस संगठन को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाएंगे, जिससे आम जनमानस तक और अधिक प्रभावी ढंग से कांग्रेस अपनी बात रख सकें।

इस महत्वपूर्ण बैठक में कमलेश यादव, जतिन राज, विजय रजक, सतीश तिवारी, शोभा उपाध्याय, बलवंत गुर्जर, शेखर सोनी, जितेंद्र ठाकुर, संजय अहिरवार, गुड्डू तामसेतवार, रवि पटेल, कपिल श्रीवास्तव, सुशीम धर, मनीष पटेल, आरिफ बेग, मुकेश सोनी, रविंद्र कुशवाहा, डॉ राजेंद्र पिल्ले, एड. मीनाक्षी स्वामी, एड.बृजेश दुबे, यतेंद्र सोनी, श्रीमती सुशीला कनौजिया आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button