अधिकार न्याय यात्रा” : पैदल मार्च निकालकर सब एरिया मैनेजर को युवा कांग्रेस ने बेरोजगार युवाओं की समस्याओं को लेकर सौंपा मांग पत्र

अनूपपुर|कोतमा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत अमाडांड खुली खदान व नीलकंठ कंपनी से प्रभावित भूस्वामी, किसान, कार्यरत मजदूर एवं बेरोजगार युवाओं की समस्या को लेकर युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व में युवा कांग्रेस ने सब एरिया मैनेजर आमाडांड को सौंपा ज्ञापन।
प्राप्त जानकारी अनुसार युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के नेतृत्व अमाडांड खुली खदान परियोजना एवं नीलकंठ कंपनी से प्रभावित क्षेत्र के किसान, भूस्वामी, कार्यरत कर्मचारी तथा बेरोजगार युवा एक जगह एकत्रित हुए और फिर “अधिकार न्याय यात्रा” पैदल मार्च निकालकर आमाडांड सब एरिया ऑफिस पहुंचे तत्पश्चात् किसानों, भू स्वामियों, कार्यरत कर्मचारियों, बेरोजगार युवाओं की मांग से संबंधित एक ज्ञापन सब एरिया मैनेजर को सौंपा गया। ज्ञापन सौंपने में जिलाध्यक्ष गुड्डू चौहान के साथ क्षेत्र के किसान, भूस्वामी, कार्यरत कर्मचारी, बेरोजगार युवा एवं युवा कांग्रेस नेता मौजूद रहें।







