जबलपुरमध्य प्रदेश

सिहोरा में युवक की हत्या, खेत में फेंकी गई लाश,इलाके में मचा हड़कंप

चंडी मेला देखने निकला था युवक. पुलिस ने जांच शुरू की

जबलपुर यशभारत। जिले के सिहोरा थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। एक युवक का शव गांव के बाहरी हिस्से में स्थित खेत में पड़ा मिला। शव की हालत देखकर यह साफ हो गया कि युवक की अज्ञात हमलावारों ने बेरहमी से हत्या की गई है। मृतक के सिर पर गहरी चोट के निशान पाए गए हैं। ग्रामीणों ने जब शव देखा तो तत्काल पुलिस को सूचना दी। कुछ ही देर में सिहोरा थाना प्रभारी दल-बल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

इस घटना के संबंध में पुलिस के अनुसार गौरहा भिटौनी निवासी 40 वर्षीय कैलाश कोल पिता सीताराम कोल शाम को चंडी मेला घूमने के लिए निकला हुआ था।परिजन रात भर उसका इंतजार करते रहे, लेकिन वह लौटकर नहीं आया। शनिवार सुबह जब कुछ ग्रामीण खेतों की ओर गए तो झाड़ियों के बीच खून से लथपथ शव पड़ा मिला। आसपास संघर्ष के निशान भी पाए गए, जिससे यह आशंका जताई जा रही है कि हत्या कहीं और नहीं, बल्कि इसी खेत में की गई।पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल सिहोरा भिजवाया है। घटनास्थल से खून से सनी मिट्टी, फुटप्रिंट और अन्य सबूत एकत्र किए गए हैं। जांच टीम मौके पर डॉग स्क्वायड और एफएसएल की मदद से साक्ष्य जुटाने में लगी है।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि मृतक अपने कुछ परिचितों के साथ मेला देखने गया था। पुलिस अब उन लोगों की तलाश कर रही है जो अंतिम बार उसके साथ देखे गए थे। पुलिस ने बताया कि मामला पूरी तरह हत्या का प्रतीत हो रहा है। सिर पर किसी भारी वस्तु से वार किया गया है। फिलहाल अज्ञात आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।इस घटना से पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीणों ने मांग की है कि पुलिस जल्द से जल्द हत्यारों को गिरफ्तार कर सख्त कार्रवाई करे। वहीं मृतक के परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरा परिवार सदमे में हैं।

डिटेल निकालने जुटी पुलिस

पुलिस अब मोबाइल कॉल रिकॉर्ड, सीसीटीवी फुटेज और मेलास्थल पर जुटे सबूतों के आधार पर हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में जुटी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही मामले का खुलासा कर आरोपी को गिरफ्तार किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button