रेलवे प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर पर युवक की चाकू मारकर हत्या ,मौके पर मौजूद पुलिस की टीम,आरोपियों कीतलाश

जबलपुर यश भारत। सिविल लाइन थाना अंतर्गत रेलवे प्लेटफार्म नंबर 6 पर राजस्थान से उत्तर प्रदेश जा रहे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई है । पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक शाम को 4 से 5 के बीच राजस्थान से यूपी जा रहा था।चंद्रभान नाम का युवक अपने एक रिश्तेदार के साथ प्लेटफार्म नंबर 6 के बाहर खड़ा हुआ था तभी कुछ युवकों से उसकी धक्का मुक्की हो गई और उसे मौके पर ही चाकू से युवकों द्वारा वार कर दिया गया। घायल होने के बाद उसे तुरंत मेडिकल ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई है।
मौके वारदात पर पुलिस की पूरी टीम मौजूद है और घटना की जांच कर रही है पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और डॉग स्क्वाड के जरिए भी आसपास सबूतों की तलाश की जा रही है। जल्दी ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। परंतु जिस प्रकार से दीपावली त्यौहार के वक्त इस प्रकार की घटना को शहर में अंजाम दिया गया है वह भी रेलवे स्टेशन से बाहर आने वाले यात्रियों के साथ, उसके बाद पूरे क्षेत्र में एक डर का माहौल व्याप्त है।







