भोपाल
युवक ने फांसी लगाई

युवक ने फांसी लगाई
भोपाल। कोलार इलाके में रहने वाले एक युवक ने सोमवार रात फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिलने से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हुआ है। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस के मुताबिक अकबरपुर निवासी 40 वर्षीय मुकेश पुत्र रामेश्वर हरयाले ने सोमवार शाम करीब सात बजे फांसी लगा ली। उसे परिजनों ने फांसी के फंदे पर लटके देखा तो वे उतारकर उसे जेके अस्पताल ले गए , जहां प र उसे मृत घोषित कर दिया गया। बताया जाता है कि मृतक की पत्नी मायके गई हुई थी। मृतक प ुताई का काम कगरता था।







