इंदौरग्वालियरजबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सनसनी, अज्ञात नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

चाकुओं से गोदकर युवक की निर्मम हत्या

भेड़ाघाट थाना क्षेत्र में सनसनी, अज्ञात नकाबपोशों ने दिया वारदात को अंजाम

जबलपुर यशभारत। भेड़ाघाट थाना क्षेत्र के शहजपुर फ्लाईओवर के पास उस समय सनसनी फैल गई, जब अज्ञात नकाबपोश बदमाशों ने स्कॉर्पियो वाहन चालक की चाकुओं से गोदकर निर्मम हत्या कर दी। घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। इस घटना के संबंध में पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पाटन थाना क्षेत्र के भुवारा द्वारा गांव का रहने वाला 30 वर्षीय महेंद्र साहू आज सुबह स्कॉर्पियो लेकर उज्जैन जाने के लिए निकला हुआ था।इसी दौरान शहजपुर फ्लाईओवर के पास पहले से घात लगाए नकाबपोश बदमाशों ने उसे घेर लिया और चाकुओं से ताबड़तोड़ वार कर मौके से फरार हो गए। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि हत्या की इस वारदात के पीछे एक दिन पूर्व शहपुरा स्थित शराब दुकान पर हुआ विवाद कारण हो सकता है। सूत्रों के मुताबिक मृतक का शराब दुकान पर कुछ लोगों से विवाद हुआ था जिसके बाद से ही रंजिश की आशंका जताई जा रही है। हालांकि पुलिस ने अभी इस एंगल की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही भेड़ाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए जांच शुरू कर दी। आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं और प्रत्यक्षदर्शियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस का कहना है कि अज्ञात आरोपियों की तलाश के लिए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।
क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश
इधर दिनदहाड़े हुई इस हत्या से क्षेत्रीय लोगों में आक्रोश और भय का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और वे आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही हत्याकांड के आरोपी कानून के शिकंजे में होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button