जबलपुरदेशभोपालमध्य प्रदेशराज्य

योग ने पूरी दुनिया को जोड़ा”, विशाखापत्तनम में PM मोदी के संबोधन की बड़ी बातें

आज पूरे विश्व में योग दिवस मनाया जा रहा है। इस खास मौके पर पीएम मोदी आंध्रप्रदेश के विशाखापत्तनम पहुंचे हैं। यहां वे 3,00,000 लोगों के साथ योग कर रहे हैं। इस भव्य आयोजन में राज्य के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू और उप-मुख्यमंत्री पवन कल्याण शामिल हुए हैं। इस पूरे कार्यक्रम की सुरक्षा नेवी द्वारा की जा रही है। आज 191 देशों में योग दिवस मनाया जा रहा है। योग दिवस के मौके पर पीएम नरेंद्र मोदी ने विशाखापत्तनम के मंच से देशवासियों को भी संबोधित किया है। उन्होंने अपने संबोधन में क्या बोला, जानिए।

क्या बोले पीएम?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि “पिछले एक दशक में जब मैं योग की यात्रा को देखता हूं, तो मुझे कई चीजें याद आती हैं। जिस दिन भारत ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में प्रस्ताव रखा कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के रूप में मान्यता दी जाए, तो बहुत ही कम समय में दुनिया के 175 देश हमारे देशों ने इसके लिए हमारा देश दे दिया। आज के विश्व में ये एकता और समर्थन कोई सामान्य घटना नहीं है। इस तरह योग ने सभी देशों को एक-दूसरे के साथ जोड़ा है।

 

तनाव दूर करने के लिए योग करें

पीएम बोलें- “दुर्भाग्य से, आज पूरा विश्व किसी न किसी तनाव, अशांति से गुजर रहा है और कई क्षेत्रों में अस्थिरता बढ़ रही है। ऐसे समय में योग हमें शांति की दिशा देता है। योग वह विराम बटन है, जिससे मनुष्यों को सांस लेने, संतुलन बनाने और फिर से संपूर्ण बनने के लिए आवश्यक है।”

 

योग हमारा गर्व- पीएम मोदी

इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने बोला योग हमारे देश के लिए गर्व से कम नहीं है। संबोधन में उन्होंने बोला- “मुझे गर्व होता है जब मैं देखता हूं कि हमारे दिव्यांग साथी ब्रेल लिपि में योग शास्त्रों का अध्ययन करते हैं। वैज्ञानिक अंतरिक्ष में योग का अभ्यास करते हैं। युवा साथी गांवों में योग ओलंपियाड में भाग लेते हैं। इन सभी नौसेना के जहाजों पर एक उत्कृष्ट योग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, चाहे वह ओपेरा हाउस की सीढ़ियां हों, एवरेस्ट की चोटी हो या समुद्र हो, हर जगह से एक ही संदेश आता है। योग सभी के लिए है, सीमाओं, पृष्ठभूमि और क्षमता से परे है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button