भोपालमध्य प्रदेश

यशभारत इम्पैक्ट: जायके के नाम पर कॉकरोच परोसने वाले होटल पर कार्रवाई, अफसरों ने जब्त किए बिरयानी के सैंपल

यशभारत इम्पैक्ट: जायके के नाम पर कॉकरोच परोसने वाले होटल पर कार्रवाई, अफसरों ने जब्त किए बिरयानी के सैंपल

होटल के किचन में मची खलबली, सैंपलों के साथ टीम ने जब्त की लापरवाही की ‘ग्रेवी’

​भोपाल,यश भारत। राजधानी के जहांगीराबाद इलाके में स्थित ‘देहली दरबार’ होटल की उस बिरयानी ने आज शहर का स्वाद बिगाड़ दिया, जिसमें एक ‘तला हुआ कॉकरोच’ परोसा गया था। ‘यशभारत’ द्वारा इस घिनौनी करतूत को प्रमुखता से प्रकाशित करने के बाद, शुक्रवार को खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने होटल पर ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की। अफसरों ने मौके पर पहुंचकर न केवल बिरयानी के सैंपल लिए, बल्कि किचन की वो तस्वीरें भी देखीं जो किसी भी खान-पान के शौकीन का जी मिचलाने के लिए काफी थीं।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 15.13.15

प्लेट में मिला ‘कॉकरोच’का मसाला’

गुरुवार को जब एक ग्राहक ने बड़े चाव से बिरयानी का निवाला उठाया, तो उसकी नजर चावलों के बीच दबे एक बड़े कॉकरोच पर पड़ी। चौंकाने वाली बात यह थी कि कॉकरोच कच्चा नहीं, बल्कि मसालों के साथ पूरी तरह ‘डीप फ्राई’ हो चुका था। इसका सीधा मतलब यह है कि होटल के किचन में साफ-सफाई का नामोनिशान नहीं है और रसोइये आंखें बंद करके खाना बना रहे हैं।

WhatsApp Image 2025 12 26 at 15.12.02 1 1

​अफसरों ने भरा पंचनामा, होटल संचालक के हाथ-पांव फूले

शुक्रवार को जैसे ही खाद्य विभाग की टीम होटल पहुंची, वहां हड़कंप मच गया। टीम ने किचन के कोने-कोने की तलाशी ली। अधिकारियों ने मौके से तैयार बिरयानी और गोश्त के सैंपल लिये। इसी के साथ चावल और इस्तेमाल किए जा रहे मसालों के नमूने और किचन की गंदगी पर संचालक को फटकार और सुधार का नोटिस दिया।

इनका कहना है…
आज शुक्रवार को जहांगीराबाद इलाके में स्थित ‘देहली दरबार’ होटल पर कार्यवाई की गई है। जिसमें जब्त किए गए नमूनों को ‘राज्य खाद्य प्रयोगशाला’ भेजा गया है। यदि जांच रिपोर्ट में खाना ‘असुरक्षित’ पाया गया, तो होटल का लाइसेंस रद्द करने के साथ-साथ संचालक पर भारी जुर्माना और एफआईआर की कार्रवाई की जाएगी।
खाद्य सुरक्षा अधिकारी जगदीश विश्वकर्मा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button