यशभारत ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने काफिला रुकवाकर हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
यशभारत ब्रेकिंग : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह ने काफिला रुकवाकर हादसे में घायल युवक को पहुंचाया अस्पताल
_ कारकेड वाहन के साथ अधिकारी को भेजकर उचित उपचार के दिए निर्देश
यशभारत भोपाल । चेतक ब्रिज पर रविवार शाम सड़क हादसे में घायल बाइक सवार की मदद के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने अपना काफिला रुकवा दिया। घायल की मदद के लिए शिवराज सिंह वाहन से उतरे और काफिले में शामिल वाहन से घायल को तुरंत अस्पताल पहुंचाया। अपने साथ मौजूद अधिकारियों को घायल के साथ भेजा और उचित उपचार कराने के निर्देश दिए। घायल की मदद करने का वीडियो भी सामने आया है । सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में नजर आ रहा है कि एक युवती चौहान के पास जाकर मदद मांगती है। मंत्री तुरंत घायल के पास पहुंचते हैं और उसे लोगों की मदद से उठाते हैं अस्पताल पहुंचवाने के लिए कहते हैं। शिवराज सिंह चौहान ने तत्काल नजदीक के अस्पताल के डॉक्टर से फोन पर बात की और घायल युवक का जल्द से जल्द इलाज करने के निर्देश दिए। दरअसल शिवराज सिंह चौहान अवधपुरी भोपाल में आयोजित जैन समाज के कार्यक्रम में सम्मिलित होने जा रहे थे, इस दौरान चेतक ब्रिज पर भीड़ इकट्ठा देख शिवराज ने अपना काफिला रुकवाया दिया था। चौहान ने डाक्टरों से भी बात कर घायल के हाल जाने।







