यशभारत ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती को हटाया

यशभारत ब्रेकिंग : मुख्यमंत्री के सचिव सिबी चक्रवर्ती को हटाया
भोपाल यशभारत। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के सचिव सिबी चक्रवर्ती एम को हटाने के आदेश जारी हुए है। मंगलवार देर शाम उन्हें हटाए जाने के आदेश जारी हुए। चक्रवर्ती को भरत यादव की जगह सीएम सचिवालय में सचिव बनाया गया था। मुख्यमंत्री के स्पेन और दुबई से वापस आने के एक दिन बाद ही चक्रवर्ती को हटाने के आदेश जारी हुए हैं। उन्हें मप्र भवन विकास निगम का एमडी बनाया गया है। यह विभाग अब तक वे अतिरिक्त प्रभार के रूप में संभालते थे। चक्रवर्ती की जगह अब किसे जिम्मेदारी मिलेगी इसे लेकर सबकी निगाहे टिकी हुई हैं । माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री के किसी करीबी को ही जिम्मेदारी मिल सकती है। सचिवालय में इलैया राजा टी सचिव के रूप में पदस्थ हैं। इससे पहले अपर सचिव के रूप में यहां आलोक कुमार सिंह की पदस्थापना की जा चुकी है।







