जबलपुरमध्य प्रदेशराज्य

यश भारतब्रेकिंग – सहायक जिला पेंशन अधिकारी रिश्वत लेते गिरफ्तार

संभागीय पेंशन कार्यालय में जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई

जबलपुर। लोकायुक्त ने सोमवार को जबलपुर कलेक्ट्रेट स्थित संभागीय पेंशन कार्यालय में पदस्थ सहायक पेंशन अधिकारी को दस हजार रूपयों की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। लोकायुक्त टीम ने रिश्वत की राशि जब्त कर ली है। लोकायुक्त एसपी अंजुलता पटले ने बताया कि सहायक पेंशन अधिकारी सचिन कुमार झा को तिलहरी निवासी किशोर कुमार झारिया से दस हजार रूपए की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है।

एसपी ने बताया कि किशोर कुमार झारिया सेवानिवृत्त लैब टेक्नीशियन शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज जबलपुर द्वारा पहली पत्नी की मृत्यु के पश्चात दूसरी पत्नी का नाम पारिवारिक पेंशन में नॉमिनी में जुड़वाने हेतु संभागीय पेंशन कार्यालय में सहायक पेंशन अधिकारी सचिन झा से मिला था।

आरोपी ने काम करने एवज में 10,000 रूपयों की मांग की थी। आवेदक ने शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में पुलिस अधीक्षक से की की थी। लोकायुक्त दल ने शिकायत सत्यापन के बाद योजनाबद्ध तरीके से आरोपी को कलेक्ट्रेट कार्यालय परिसर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा। लोकायुक्त के ट्रे्पिंग दल में उप पुलिस अधीक्षक सुरेखा परमार, निरीक्षक रेखा प्रजापति, निरीक्षक बृजमोहन सिंह नरवरिया मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button