YASH BHARAT LIVE- जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन प्रक्रिया प्रारंभ: कांग्रेस की तरफ से 9 सदस्य तो भाजपा की तरफ से तीन सदस्य पहुंचे मतदान स्थल

जबलपुर, यशभारत। जिला पंचायत अध्यक्ष निर्वाचन को लेकर भारतीय जनता पार्टी हर स्तर पर राजनीतिक दांव पेच खेल रही है। मतदान के लिए 12:00 का समय निर्धारित था जिसके पहले कांग्रेस नेता अपने जिला पंचायत सदस्यों को लेकर मतदान केंद्र जिला पंचायत कार्यालय पहुंच गए हैं। संख्या बल के हिसाब से कांग्रेस के साथ 9 सदस्य पहुंचे हैं वही भारतीय जनता पार्टी के साथ 3 सदस्य ही पहुंचे हैं जिससे एक राजनीतिक दांवपेच के रूप में देखा जा रहा है। भाजपा द्वारा संतोष बरकड़े को अध्यक्ष पद का प्रत्याशी बनाने की घोषणा की गई है वहीं कांग्रेस की ओर से रामकुमार सैय्याम का नाम सामने आ रहा है । कांग्रेस के सदस्य एक ओर जहां 11:45 बजे पहुंच गए थे वही भाजपा के सदस्य 12:15 के लगभग पहुंचे और उसमें भी सदस्यों की संख्या सिर्फ तीन है जिसमें एक अध्यक्ष प्रत्याशी एक प्रस्तावक और एक समर्थक बताया जा रहा है।
यह पहुंचे भाजपा की तरफ से
संतोष बकड़े
सत्येंद्र सिंह
मनोहर सिंह
कांग्रेस की तरफ से
रामकुमार सैयाम
विवेक पटेल
प्रदीप पटेल
इंदु पटेल
एकता ठाकुर
मुन्नीबाई
आशा कोटिया
निशा दिलीप काची
आंजली पांडेय