देश

यश भारत फालोअप -जाली प्रमाण पत्र की खोजबीन शुरू,आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में पकड़ा था मुन्नाभाई

WhatsApp Icon
Join Youtube Channel

यश भारत जबलपुर। रांझी एसएएफ छठी बटालियन को केंद्र   में च रही मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन आयोग की आरक्षक भर्ती प्रक्रिया में एक फर्जी होमगार्ड सैनिक पकड़ा गया था।  शारीरिक दक्षता एवं अभिलेखों का परीक्षण में  अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था, वो  परीक्षण में जाली मिला था। इस मामले में पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार करते हुए एफआईआर दर्ज की थी। अब पुलिस ने इस मामले में जांच का दायरा बढ़ा दिया हैं। जाली प्रमाण पत्र कहां से प्राप्त किया, इस संबंध में पुलिस की जांच तेज कर दी गई है। जिसमें नए खुलासे होने की उम्मीद हैं।विदित हो कि गुरुवार को आरक्षक पद के आवेदक सिविल लाइंस निवासी गुलजार खान (32) के अभिलेखों की जांच की गई थी गुलजार ने होमगार्ड सैनिक होने का अनुभव प्रमाण पत्र संलग्न किया था, जो कि परीक्षण में जाली मिला था जालसाजी के आरोपित गुलजार को रांझी पुलिस ने गिरफ्तार किया था।  आरोपित गुलजार के पिता महबूब खान पुलिस में पदस्थ थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। आरोपित का एक भाई भी पुलिस विभाग में कार्यरत है।रांझी थाना प्रभारी मानस द्विवेदी ने बताया कि   जाली अनुभव प्रमाण पत्र के संबंध में जांच पड़ताल की जा रही है।  इसके लिए अन्य प्रमाण पत्रों का भी सत्यापन कराया जा रहा है। जांच में नई जानकारियां सामने आई है विस्तृत जांच के बाद ही पता चल सकेगा कि प्रमाण पत्र कहां से बने इसके साथ ही इस मामले में आरोपियों की संख्या भी बढ़ेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button